फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tejas late due to fog, passengers will get compensation

देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन पर भी कोहरे की मार, चार घंटे लेट, यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

Mon, 06 Jan 2020 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
tejas late due to fog, passengers will get compensation
तेजस एक्स्प्रेस

कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। इसकी मार देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस पर भी पड़ी। यह ट्रेन चार घंटे लेट हो गई। इसके यात्रियों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन

नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस एक्सप्रेस शनिवार रात को चार घंटे की देरी से दो बजे स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेन रात 10.05 बजे स्टेशन पर पहुंचती है। करीब 3.56 घंटे की देरी से आने के कारण सुबह लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस भी 6.10 बजे की जगह 8.46 बजे रवाना हो सकी। आईआरसीटीसी नियमानुसार दो घंटे से अधिक लेट होने पर ट्रेन के प्रत्येक यात्री को ढाई सौ रुपये का रिफंड देगा।

विज्ञापन

पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से पहुंची

tejas late due to fog, passengers will get compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर

दूसरी तरफ पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ 18 घंटे की देरी से पहुंची। 14854 मरुधर एक्सप्रेस व 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस छह घंटे, 13414 फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, 11123 बरौनी मेल तीन घंटे, 22121 एलटीटी लखनऊ एसी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस चार घंटे और 15903 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे लेट हुई।

इसी क्रम में कानपुर के गोविंदपुरी व भीमसेन रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से ट्रेनों के रूट बदले गए, जिससे उन्हें रास्ते में रोकना पड़ रहा है। इसकी वजह से झांसी के रास्ते आने वाली 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटे लेट पहुंची और ऐशबाग से रवाना होने पर गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस भी कानपुर के आगे आगरा की तरफ डायवर्ट कर दी गई। इससे गाड़ी 10 घंटे लेट हो गई।

फ्लाइटें भी हो गईं लेट

tejas late due to fog, passengers will get compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं कोहरे के चलते फ्लाइटें भी लेट हुईं। मुंबई से रात10 बजे लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-2610 तीन घंटे की देरी से अमौसी पहुंची। इससे यात्रियों को रिसीव करने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा। पटना से रात 9:05 बजे अमौसी आने वाला विमान 9:45 बजे पहुंचा।

कोलकाता से गोएयर का विमान शाम 6:45 बजे आता है, जो सवा घंटे लेट पहुंचा। बंगलुरु से शाम 6:30 बजे आने वाला इंडिगो का विमान पौन घंटे देरी से पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed