फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenager committed suicide by hanging herself In Lucknow and only son of family died by drowning in Gomti

Lucknow News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान... तो गोमती में डूबने से इकलौते बेटे की मौत; घरों में मची चीख पुकार

Fri, 30 May 2025 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 06:54 PM IST
सार

लखनऊ में किराये के मकान में रहने वाली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना में गोमती नदी में डूबने से परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
teenager committed suicide by hanging herself In Lucknow and only son of family died by drowning in Gomti
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में किराये के मकान में रहने वाली दीक्षा (17) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के समौदीपुर की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि किशोरी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली थी। वह मां अनीता व छह साल की बहन के साथ यहां रह रही थी। वह घरों में काम करती है। मां अनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह सोकर उठी तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा। बेटी फोन पर अक्सर किसी से बात करती थी। मां ने बेटी से फोन पर बात करने वाले के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। इंस्पेक्टर का कहना अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

गोमती में डूबने से निजी कंपनी के कर्मी की मौत

दूसरी घटना गौतमपल्ली क्षेत्र में हुई। बृहस्पतिवार को देर रात सुल्तानपुर के रहने वाले प्रतीक मिश्रा (22) गोमती नदी में डूब गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक के पिता नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 20 फरवरी को बेटा दिल्ली के एक मॉल में नौकरी करने की बात कह कर घर से निकला था। कुछ दिन पहले काम छूटने पर लखनऊ आ गया था। वह चिनहट के कमता में किराये पर रहकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: श्रावस्ती और शाहजहांपुर में गिरे ओले, महराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी


बृहस्पतिवार की रात 2 बजे गोमती रिवर फ्रंट के किनारे लोगों को गोमती में डूब रहे बेटे की चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डूब चुके युवक को निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रतीक की बाइक नदी किनारे खड़ी मिली थी।

इकलौते बेटे की मौत से अवसाद में परिवार

प्रतीक के परिवार में मां रीता और बहन हैं। मां को इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही वह बेसुध हो गईं। पूरा परिवार अवसाद में चला गया। इसी वर्ष नवंबर में उसकी शादी होनी थी। पिता नरेंद्र ने जांच की पुलिस से जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed