{"_id":"6006b21b467649221524b255","slug":"teenaged-girls-will-get-free-treatment-of-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को शुगर का मुफ्त इलाज मिलेगा, एसजीपीजीआई से निकले पांच एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को शुगर का मुफ्त इलाज मिलेगा, एसजीपीजीआई से निकले पांच एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की पहल
Tue, 19 Jan 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अजय शुक्ला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बेटियों के माता-पिता और 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को हार्मोन से संबंधित बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए एसजीपीजीआई से डीएम एंडोक्राइन की डिग्री लेकर निकले पांच डॉक्टरों ने अभियान हार्मोन इंडिया शुरू किया है। यूपी में इसकी कमान डॉ. अजय शुक्ला संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
हार्मोन से जुड़ी कई बीमारियां पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं, लेकिन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की कमी से समय रहते इलाज नहीं हो पाता है। वहीं, सिर्फ एसजीपीजीआई में विभाग चल रहा है। डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण लोगों को हार्मोन से होने वाली समस्याओं की जानकारी नहीं है। अभी शहरी इलाके में अभियान शुरू किया गया है। आगे अति पिछड़े गांवों में भी कैंप लगाए जाएंगे। बेटियों पर फोकस की बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर हार्मोनल समस्याएं उनमें ही पाई जाती हैं।
विज्ञापन
इन बीमारियों का मिलेगा इलाज
डायबिटीज, थायराइड, बांझपन, नपुंसकता, मासिक धर्म अनियमितता, जननांगों का विकास न होना, पुरुषों में स्तन बनने, शारीरिक विकास न होने, बार-बार पथरी बनने, सोडियम, पोटैशियम, कैलशियम का कम या ज्यादा होना आदि।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
हार्मोन से संबंधित बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल नंबर 8400275050 या 7880495050 पर कॉल या व्हॉट्सअप कर डॉक्टरों से मिलने का समय लिया जा सकता है।