{"_id":"67d1e9d5690165383e07d3ad","slug":"teenage-girls-who-ran-away-from-childrens-home-found-in-gujarat-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1114369-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुजरात में मिलीं बालगृह से भागी किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुजरात में मिलीं बालगृह से भागी किशोरियां
विज्ञापन
लखनऊ। मोहान रोड स्थित निर्वाण राजकीय बालगृह से दो किशोरियों के भागने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों को गुजरात से बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों ट्रेन से गुजरात पहुंची थीं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को निर्वाण राजकीय बालगृह में दाखिल कर दिया है।
पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में किशोरियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद दोनों के बारे में पता लगाया गया। उल्लेखनीय है कि रात के समय दोनों किशोरियां बालगृह से भाग निकली थीं। बालगृह की अधीक्षिका प्रीति मिश्रा ने पारा थाने में केस दर्ज कराया था। किशोरियां, आंगन में बेंच लगाकर जंगले के छज्जे पर चढ़कर भाग निकली थी। दोनों मूक बधिर हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की काउंसिलिंग की जाएगी। दोनों किशोरियां लावारिस हालत में अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर मिली थीं।