फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl kidnapped, threatened with religious conversion and marriage

Lucknow News: किशोरी का अपहरण, धर्म परिवर्तन कर शादी कराने की धमकी

Thu, 12 Feb 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped, threatened with religious conversion and marriage
लखनऊ। मड़ियांव की महिला ने इलाके के युवक व उसकी दो बहनों पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी करने की धमकी दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमान खान ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को स्कूल के पास से जबरन अगवा कर लिया। वह काफी समय से बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। चार फरवरी को आरोपी की बहनों अमरीन व साहिबा ने भी घर पहुंचकर शादी कराने का दबाव बनाया और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की धमकी भी दी थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी को खोजने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed