फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teen molested, two former classmates sued

Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़, दो पूर्व सहपाठियों पर मुकदमा

Mon, 17 Feb 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teen molested, two former classmates sued
किशोरी से छेड़छाड़, दो पूर्व सहपाठियों पर मुकदमा
लखनऊ। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल ने दो किशोरों पर उनकी 15 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों से परेशान होकर बेटी का स्कूल तक बदलवा दिया, पर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के मुताबिक बेटी निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। सालभर पहले बेटी के साथ में पढ़ने वाले दो किशोर उससे आए दिन छेड़छाड़ करते थे। कोचिंग आते-जाते समय रास्ता रोक कर छींटाकशी करते थे। विरोध पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देते थे। बेटी को गुमसुम देखकर जब कारण पूछा तब उसने आपबीती बताई। उन्होंने दोनों किशोरों को हिदायत भी दी, पर वे नहीं माने। फिर विवश होकर बेटी का दाखिला दूसरे स्कूल में करा दिया।
विज्ञापन


धमकाकर वसूले 25 हजार रुपये
हेड कांस्टेबल ने बताया कि इसके बाद भी दोनों आरोपी बाज नहीं आए। एक आरोपी तो धमकाकर बेटी से रुपये की मांग करने लगा। धमकी से डरी-सहमी बेटी ने 26 जनवरी को 10 हजार रुपये दे दिए। आरोपी के धमकाने पर बेटी ने 10 फरवरी को फिर 15 हजार रुपये दे दिए। दोनों अभी भी बेटी को परेशान कर रहे हैं। बेटी मानसिक रूप से परेशान है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिर उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed