फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   technical problems in software of indigo, 42 flights late

इंडिगो के सॉफ्टवेयर में खराबी, दिल्ली समेत ये उड़ानें हुईं प्रभावित, यात्री परेशान

Tue, 05 Nov 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडिगो एयरलाइंस के नेटवर्क सॉफ्टवेयर में सोमवार को आई तकनीकी खराबी की वजह से 42 से अधिक फ्लाइट का संचालन गड़बड़ा गया। लखनऊ से दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुम्बई, पटना, बंगलुरु, हैदराबाद समेत खाड़ी देशों व सिंगापुर तक आने-जाने वाली फ्लाइटें कई घंटे लेट हो गईं।

विज्ञापन


इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, लखनऊ इंडिगो एयरलाइंस का फोकस सिटी है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की ही सर्वाधिक फ्लाइट हैं। ऐसे में सोमवार सुबह सवा नौ बजे के आसपास सॉफ्टवेयर में तकनीकी खाने से पूरा संचालन ही गड़बड़ा गया।
विज्ञापन


साढ़े दस बजे तक यही स्थिति बनी रही। सॉफ्टवेयर में दिक्कत की वजह से काउंटर की लाइन लंबी होती गई और डिपार्चर गेट तक पहुंच गई। ऐसे में अन्य एयरलाइंस की फ्लाइटों का संचालन भी गड़बड़ा गया। यात्रियों के चेक इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास भी जारी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई-412 फ्लाइट आज कैंसिल:  इंडिगो की 6ई-541 मंगलवार को बीस मिनट देरी से उड़ान भरेगी। वहीं लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई-412 फ्लाइट मंगलवार को कैंसिल रहेगी।
देशभर में यात्री रहे परेशान: इंडिगो के सर्वर में सोमवार सुबह आई खराबी के चलते देशभर के एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करने को पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एयरलाइंस का पूरा नेटवर्क करीब एक घंटे तक खराब रहा।

एयरलाइंस की ओर से जारी किया गया बयान

technical problems in software of indigo, 42 flights late
इंडिगो

बता दें कि देश के घरेलू हवाई यात्री मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 48.2 फीसदी है। एयरलाइंस ने दोपहर करीब दो बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि सुबह हमारे सिस्टम में करीब एक घंटे तक आई खराबी के चलते यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं। अब हमारी उड़ानें और चेक इन सिस्टम पूरी तरह से सामान्य ढंग से काम करने लगे हैं।

एयरलाइंस की ओर से बयान जारी किया गया कि देशभर में हमारे सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके चलते सभी एयरपोर्टों पर संचालन प्रभावित हुआ है। हम इस खराबी को जल्द सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हम स्थिति से लगातार यात्रियों को अवगत कराते रहेंगे।

कनेक्टिंग फ्लाइटों के यात्री भी हुए परेशान

technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू से लखनऊ वाया दिल्ली आने वाली इंडिगो की 6ई-535 सोमवार को 40 मिनट देरी से रवाना हुई। यह दिल्ली से लखनऊ के लिए 6ई-6528 बनकर पहुंचती है। लखनऊ पहुंचने तक फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हो गई। ऐसे ही इंडिगो की 6ई-174 जम्मू से 50 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची।

वहीं लखनऊ से जयपुर इंडिगो की 6ई-5004 एक घंटे दस मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। जबकि जयपुर से लखनऊ वाया दिल्ली इंडिगो की 6ई-665 आधे घंटे की देरी से उड़ी। यह डेढ़ घंटे की लेटलतीफी से लखनऊ पहुंची। एयर इंडिया की वाया दिल्ली एआई-811 सवा दो घंटे लेट रही।

एयर इंडिया व गो-एयर की फ्लाइटें हुईं लेट

technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर
एयर इंडिया व गो-एयर की फ्लाइटें हुईं लेट
लखनऊ से दिल्ली एयर इंडिया की एआई-812 अमौसी से सवा दो घंटे लेट उड़ान भर सकी। लखनऊ से हैदराबाद गोएयर की जी8-559 भी आधे घंटे लेट रही दिल्ली से लखनऊ एआई-811 दो घंटे की देरी से रात 8.30 बजे अमौसी के लिए रवाना हुई। एयर इंडिया की एआई-413 दिल्ली से 45 मिनटी की देरी से रवाना हुई। पर, यह फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से अमौसी में लैंड कर सकी।  लखनऊ से अहमदाबाद गोएयर की जी8-111 सवा घंटे लेट उड़ी।

एयरपोर्ट पर जाम, डेढ़ घंटे जूझे
सरोजनीनगर (संवाद)। वीआईपी मूवमेंट की वजह से आए दिन शाम को अमौसी एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर लगने वाले भीषण जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी वीआईपी मूवमेंट की वजह से यहां करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। दरअसल, सोमवार शाम को वीआईपी मूवमेंट की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे पर कुछ देर के लिए कानपुर रोड का यातायात रोक दिया गया।   
 

देखें- ये फ्लाइटें हुईं लेट

technical problems in software of indigo, 42 flights late
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ से सिंगापुर वाया दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया व विस्तारा एयरलाइंस की उड़ानें भी लेट हुईं। ऐसे ही लखनऊ से दुबई वाया हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-278 आधे घंटे की देरी से हैदराबाद पहुंची, जहां से यह 6ई-27 बनकर देरी से रवाना हुई। वाया दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-021 भी लेट रही। ऐसे ही एयर इंडिया की वाया दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई-995 भी देरी की शिकार हुई।

ये फ्लाइटें हुईं लेट
दिल्ली से लखनऊ
6ई-6528 सोमवार को 1.40 घंटे की देरी से पहुंची
6ई-174 करीब 55 मिनट लेट रही
6ई-5003 एक घंटे पांच मिनट
6ई-959 एक घंटे 30 मिनट लेट पहुंची।

लखनऊ से दिल्ली
6ई-114 अमौसी से 1.40 घंटे रवाना
6ई-5004 अमौसी से 55 मिनट देरी से रात 8.20 बजे उड़ी
6ई-306 करीब 40 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची

लखनऊ से मुम्बई
6ई-5318 अमौसी से एक घंटे देरी से उड़ी

देखें- ये फ्लाइटें हुईं लेट

technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये फ्लाइटें भी लेट
मुम्बई से लखनऊ

6ई-6446 सोमवार को 35 मिनट देरी से
6ई-5317 मुम्बई से रवाना होकर डेढ़ घंटे
6ई-342 एक घंटे 15 मिनट की देरी से

लखनऊ से कोलकाता
6ई-866 आधे घंटे की देरी से टेकऑफ किया
6ई-6157 एक घंटे की देरी से शाम 6.50 बजे रवाना हुई
6ई-244 अमौसी से 1.12 घंटे देरी से

कोलकाता से लखनऊ
6ई-856 कोलकाता से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची
6ई-6156 सोमवार को सवा घंटे लेट रही

लखनऊ से हैदराबाद
6ई-275 करीब आधे घंटे ले

लखनऊ से बंगलुरु की फ्लाइट भी हुई लेट

technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद से लखनऊ
6ई-866 हैदराबाद से लखनऊ के लिए 40 मिनट देरी से उड़ी।

लखनऊ से बंगलुरु
6ई-454 आधे घंटे लेट रही
6ई-226 डेढ़ घंटे की देरी से
6ई-325 अमौसी से एक घंटे 10 मिनट लेट उड़ी

बंगलुरु से लखनऊ
6ई-847 एक घंटे देरी से पहुंची
6ई-451 करीब एक घंटे लेट रही
6ई-163 बंगलुरु से डेढ़ घंटे लेट उड़ी

लखनऊ से गोवा
6ई-588 2.50 घंटे की रही लेट

लखनऊ से अहमदाबाद
6ई-856 दो घंटे की देरी से अहमदाबाद पहुंची

 

लखनऊ से पटना की फ्लाइट लेट

technical problems in software of indigo, 42 flights late
प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद से लखनऊ
6ई-6528 एक घंटे 55 मिनट लेट रही
6ई-5043 भी देरी से लखनऊ पहुंची
6ई-246 दिल्ली के रास्ते सवा घंटे लेट लखनऊ पहुंची।

लखनऊ से पटना
6ई-342 सवा घंटे देरी से उड़ी।

पटना से लखनऊ
6ई-114 एक घंटे 45 मिनट देरी से पहुंची
6ई-982 करीब 57 मिनट लेट पहुंची।

लखनऊ से पुणे
6ई-835 लखनऊ से 45 मिनट लेट
6ई-835 भी 45 मिनट लेट रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed