फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technical assistant died after falling from roof in Lucknow.

Lucknow: दूसरे मंजिल की छत से गिरकर संविदा पर काम कर रहे रेलवे के टेक्निकल असिस्टेंट की मौत

Wed, 11 Dec 2024 05:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2024 05:11 PM IST
सार

लखनऊ के आशियाना में दूसरी मंजिल से गिरकर रेलवे के संविदा कर्मी की मौत हो गई। युवक का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी मंजिल से सिर के बल नीचे सड़क पर जा गिरा।

विज्ञापन
Technical assistant died after falling from roof in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित मानसरोवर योजना के रहने वाले सचिन रावत (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह डीआरएम ऑफिस में संविदा पर टेक्निकल असिस्टेंट थे। पिता दयाराम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे की नौकरी लगी थी।

विज्ञापन


सचिन मंगलवार देर रात घर से कुछ दूर खड़ी अपनी एसयूवी कार को देखने के लिए छत पर गए थे। जैसे ही रेलिंग पर खड़ा होकर कार को देखने के लिए झुके अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से सिर के बल नीचे सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, 22 को लखनऊ और 25 दिसंबर को चंडीगढ़ में पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, तीन दिन का होगा उत्सव


सचिन की चीख सुनकर पिता भागकर बाहर आए। गंभीर अवस्था में उन्हें अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सचिन की शादी लगभग तीन साल पहले आरती से हुई थी। फिलहाल पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed