यूपी में कांग्रेस की हकीकत जानने निकलेंगी 'टीम पीके'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की जिलों में हालत का जायजा लेने प्रशांत किशोर की टीमें 26 अप्रैल से रवाना होगी। ये टीमें तीन मई तक गोरखपुर, वाराणसी व इलाहाबाद मंडल के विभिन्न जिलों में जाएगी।
इसके लिए प्रशांत किशोर ने अपने आठ-आठ सहयोगियों की तीन टीमें बनाई हैं। इनका विस्तृत कार्यक्रम तैयार हो गया है।
ये टीमें जिलों में दो-दो दिन रुक कर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालयों में पहले दिन जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं महासचिवों से मुलाकात करेंगी।
दूसरे दिन ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा फ्रंटल एवं विभाग/प्रकोष्ठों के जिला एवं शहर अध्यक्षों से विस्तार से चर्चा होगी। टीमें जिले के वरिष्ठ नेताओं, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं लोकसभा व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों से उनके घरों पर मुलाकात करेंगी।
इन जिलों का दौरा करेंगी ये टीमें
कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने बताया कि गोरखपुर मंडल जाने वाली टीम 26 व 27 अप्रैल को गोरखपुर, 28 व 29 को देवरिया, 30 अप्रैल व 1 मई को कुशीनगर तथा 2 व 3 मई को महराजगंज जाएगी। वाराणसी मंडल जाने वाली टीम 26 व 27 अप्रैल को वाराणसी, 28 व 29 अप्रैल को चंदौली, 30 अप्रैल व 1 मई को गाजीपुर तथा 2 मई व 3 मई को जौनपुर जाएगी।
इलाहाबाद मंडल जाने वाली टीम 26 व 27 अप्रैल को इलाहाबाद, 28 व 29 अप्रैल को कौशांबी, 30 अप्रैल व 1 मई को प्रतापगढ़, 2 व 3 मई को फतेहपुर में दौरा कर नेताओं से सामूहिक चर्चा करेगी।