{"_id":"6a57f5b60e239e0dd10b78b6","slug":"teams-lavender-indigo-rust-and-blue-win-in-cricket-lucknow-news-c-13-lko1070-1829943-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिकेट में टीम लैवेंडर, इंडिगो, रस्ट और ब्ल्यू की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिकेट में टीम लैवेंडर, इंडिगो, रस्ट और ब्ल्यू की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। टीम लैवेंडर, इंडिगो, रस्ट और ब्लू ने डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुकाबले जीतकर पूरे अंक बटोरे। लैवेंडर टीम ने टील को दो विकेट से मात दी। इंडिगो ने ग्रीन टीम को पांच विकेट से हराया। रस्ट टीम ने एमरल्ड को तीन विकेट से पटखनी दी जबकि ब्लू टीम ने टोपाज को 119 रन से हराया।
मोहनलालगंज के सूर्या ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टील टीम के सभी बल्लेबाज 109 रन पर पवेलियन लौट गए। कप्तान मो. उमर ने 46 रन बनाए। लैवेंडर टीम की ओर से कप्तान शुभम जायसवाल, अर्जुन दुबे और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाबी पारी में लैवेंडर टीम ने आठ विकेट पर 110 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कुशाग्र सिंह (37) सर्वाधिक रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टील टीम से अभ्युदय सेंगर को तीन, अली अब्बास को दो विकेट मिले।
आर्यव्रत ग्राउंड पर कार्तिकेय शुक्ला के 85 रनों की शानदार पारी की बदौलत ग्रीन टीम ने 30 ओवर में 163 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिगो के रेयांश चतुर्वेदी, अद्विक दुआ और कप्तान अनुग्रह ने दो-दो विकेट झटके। जवाबी पारी में टीम इंडिगो ने अद्विक के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत 25.1 ओवर में ही 164 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अद्विक दुआ ने 45 रन की पारी खेली। ग्रीन टीम के सैफ ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
योगानंद ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम एमरल्ड ने कप्तान अस्विन यादव के 75 रनों की पारी की बदौलत रस्ट टीम को 135 रन का लक्ष्य दिया। रस्ट के सारांश पांडेय, इरशाद, गुरकीरत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रस्ट टीम 28.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इरशाद ने 44, आदर्श ने 39 रन का योगदान किया। एमरल्ड के कैफ, कुशाग्र निगम और ध्रुव शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड पर हुए चौथे मुकाबले में टीम ब्लू ने सिद्धार्थ प्रताप सिंह की 87 रनों की पारी की बदौलत 218 रन बनाए। टोपाज के रुद्र ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी में टोपज टीम 22.5 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। ब्लू के आदित्य यादव ने चार, अटल देव सिंह ने दो विकेट चटकाए।