फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers selection for model school.

मॉडल प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों का चयन 20 तक

Sat, 27 Dec 2014 12:14 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers selection for model school.

बेसिक शिक्षा परिषद नए शैक्षिक सत्र अप्रैल से हर जिला मुख्यालयों पर दो-दो मॉडल प्राइमरी स्कूलों का संचालन करने जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों का चयन 20 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल में पांच शिक्षक होंगे जिसमें एक प्रधानाध्यापक होगा। शिक्षकों के चयन के लिए प्रत्येक जिलों में डायट प्राचार्यों की अध्यक्षता में समिति होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार निजी स्कूलों की तर्ज पर हर जिला मुख्यालयों पर दो-दो प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल चलाने जा रही है। इनमें कक्षा तीन तक इंग्लिश मीडियम और कक्षा 4 व 5 में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम की शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा शिक्षकों का चयन

Teachers selection for model school.

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने में सक्षम शिक्षकों का चयन मॉडल स्कूलों के लिए किया जाएगा। इसके लिए जिलेवार शिक्षकों से आवेदन लिए जाएंगे।

प्रधानाध्यापक के लिए ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक विद्यालयों के ऐसे प्रधानाध्यापक व उच्च प्राइमरी के सहायक अध्यापक को पात्र माना जाएगा जिन्होंने इंटर तक इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्राप्त की होगी और पढ़ाने में दक्ष होंगे।

सहायक अध्यापक के लिए प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्राप्त की होगी और बच्चों को पढ़ा सकें।

इसी तरह एक अध्यापक का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए 50 अंक की लिखित परीक्षा व 50 अंक का साक्षात्कार होगा। डायट प्राचार्यों की अध्यक्षता में समिति होगी, इसमें संबंधित जिले का बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed