{"_id":"e4e8dd60ad91bc51cea520f92e9eba31","slug":"teachers-recruitment-more-than-posts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती: पद से ज्यादा नियुक्त किए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती: पद से ज्यादा नियुक्त किए शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के अधिकारी कब कौन सा गुल खिला दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। सिद्धार्थनगर के बीएसए व प्रभारी डायट प्राचार्य रहे कौशल किशोर ने पद से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिए।
विज्ञापन
शिकायत के बाद मामले की जांच पर दोषी पूर्व बीएसए को निलंबित कर दिया गया। वहीं फर्रुखाबाद के बीएसए योगराज सिंह को भी वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
कौशल किशोर को सिद्धार्थनगर में बीएसए रहने के दौरान वहां के डायट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उन पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में जमकर मनमानी की।
विज्ञापन
उन्होंने कम अंक वालों को भी प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र दे दिया और रिक्त पदों से अधिक तैनाती कर दी। शिकायत के बाद उन्हें दोनों पदों से हटाते हुए डायट बस्ती में वरिष्ठ प्रवक्ता बना दिया गया था।
शासन ने पूरे मामले की जांच कराई तो उनके खिलाफ अधिकतर शिकायतें सही पाई गईं। इसके आधार पर उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है।
उधर, फर्रुखाबाद के बीएसए योगराज सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।