फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers qualification to be discussed.

पढ़िए, यूपी में शिक्षक भर्ती की जरूरी खबर

Thu, 04 Sep 2014 10:34 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers qualification to be discussed.

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता नए सिरे से तय करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को निदेशालय में बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें बीटीसी, टीईटी और शिक्षक भर्ती की योग्यता पर विचार-विमर्श किया गया। एससीईआरटी के निदेशक ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा से इस संबंध में शीघ्र ही पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इसके आधार पर एससीईआरटी शासन को प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। विशेष परिस्थितियों में बीएड वालों को छह माह का विशेष बीटीसी का प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जरूरी है नए सिरे से योग्यता तय करना

Teachers qualification to be discussed.

बीटीसी करने के लिए स्नातक होना चाहिए। बीटीसी में प्रोफेशन कोर्स वालों को स्नातक के समकक्ष माना गया है। टीईटी के लिए बीटीसी या बीएड वाले पात्र हैं।

शिक्षक भर्ती में प्रोफेशन कोर्स के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग को आए दिन हाईकोर्ट में दायर होने वाली याचिकाओं पर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ती है।

इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि शिक्षक भर्ती, टीईटी और बीटीसी की योग्यता नए सिरे से तय कर ली जाए। इस संबंध में एससीईआरटी निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

इसमें आम राय बनी है कि टीईटी, बीटीसी और शिक्षक भर्ती की योग्यता एक समान होनी चाहिए जिससे आगे चलकर परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed