{"_id":"5d42e4588ebc3e6cfc5d864b","slug":"teachers-in-primary-schools-will-be-adjusted-till-16-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन अब 16 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन अब 16 अगस्त तक
Thu, 01 Aug 2019 06:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में जिले के अंदर शिक्षकों का एक से दूसरे स्कूल में समायोजन अब 16 अगस्त तक हो सकेगा।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से 17 जून को जारी समायोजन कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी में बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया था।
विभाग ने सभी डीएम और बीएसए को हर हाल में 15 जुलाई तक समायोजन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित तारीख तक प्रदेश के किसी भी जिले में समायोजन नहीं हो सका।
विज्ञापन
Trending Videos
शिक्षकों व बीएसए की व्यस्तता को देखते हुए बढ़ाई थी तारीख
डीएम ने स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों और बीएसए की व्यस्तता को आधार बताते हुए समायोजन की अंतिम तारीख बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके बाद विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने समायोजन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 अगस्त करने के आदेश दिए हैं।