फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers-hunger-strike

शिक्षक बोले, नेताजी का यह रवैया समझ से परे

Fri, 08 Nov 2013 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
teachers-hunger-strike

लखनऊ, उ0प्र0 के 331 एडेड डिग्री कालेजों के अनुमोदित अध्यापकों द्वारा अपने विनियमितीकरण की मांग को लेकर धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल आज 53वें दिन जारी रहा।

विज्ञापन


लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि इनकी सुधि लेने नही आया। उ0प्र0 के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की डिग्री शिक्षकों ने नवीन आरती बनाकर धरना स्थल पर सुबह शाम पूजा अर्चना प्रारम्भ की।
विज्ञापन


इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अधयक्ष डॉ. के0एस0 पाठक ने कहा कि अब डिग्री शिक्षक मुख्यमंत्री की पूजा अर्चना के साथ-साथ नवीन आरती का भी निर्माण कर लिया है, जिसे सभी सदस्य तबतक गाते रहेंगे जबतक सरकार हमें विनियमित नही कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर विश्वविद्यालय के महामंत्री डॉ. आलोक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिता मुलायम सिंह यादव को ‘धरती पुत्र’’ कहा जाता है क्योंकि वही इकलौते देश में ऐसे नेता हैं जिन्होने कमजोरों और वंचितों की आवाज बनकर काम किया है।

आज सम्पूर्ण डिग्री शिक्षक धरती पुत्र एवं उनके बेटे अखिलेश जी की ओर आशा और विश्वास भरी निगाहों से देख रहा है। उन्हे शीघ्र ही शिक्षकों को विनिमित कर देना चाहिए।

जनपद इटावा के शिक्षक डॉ. एन0के0 सिंह ने कहा कि अभी तक मुलायम सिंह यादव की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं रहा है।

लेकिन अब समझ नही आ रहा है कि मुख्यमंत्री विधानसभा के चुनाव के समय हम शिक्षकों से किए वादे से क्यों दूर हो रहे हैं। उनके लिए एवं समाजवादी पार्टी के लिए यह ठीक नही है।


अम्बेडकरनगर के शिक्षक डॉ. श्यामसुन्दर ने कहा कि उ0प्र0 के सभी डिग्री शिक्षक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में समाजवादी पार्टी के लोकसभा चुनाव 2014 में तन-मन-धन से अपने क्षेत्रों मे लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed