फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers get free treatment and other facilities

यूपी में माध्यमिक शिक्षकों को मिलेंगी ढेरों सुविधाएं

Tue, 29 Mar 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Mar 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
teachers get free treatment and other facilities
यूपी में माध्यमिक ‌शिक्षकों को मिलेंगी ढ़ेरों सुविधाएं - फोटो : demo pic

1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के वेतन से पेंशन मद में कटौती मई से शुरू हो जाएगी। साथ ही सभी शिक्षकों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी जल्द मिलने लगेगी।

विज्ञापन


साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा ड्यूटी की बकाया राशि के भुगतान के लिए जल्द ही 7 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने ये आश्वासन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के दौरान दिए।

शिक्षकों की पेंशन के लिए मई से होगी कटौती

teachers get free treatment and other facilities
शिक्षकों की पेंशन के लिए मई से होगी कटौती - फोटो : demo pic
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह से निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कैंप कार्यालय पर उपवास और धरना शुरू कर दिया था, जिसे बलराम यादव से मिले ठोस आश्वासन के बाद खत्म कर दिया गया।

दो घंटे चली वार्ता में तय हुआ कि 1 अप्रैल, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पेंशन योजना प्रभावी बनाने के लिए मई, 2016 के वेतन से कटौती प्रारंभ कर दी जाएगी।

उससे पहले कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में जरूरी तकनीकी परिवर्तन करा लिए जाएंगे। यह भी सहमति बनी कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के एवज में दिए जाने वाले पारिश्रमिक का भुगतान 31 मार्च, 2016 से पहले कर दिया जाएगा।

वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) ने बताया कि इस मद में 7 करोड़ रुपये की राशि 22 मार्च को जारी कर दी गई है, जबकि इतनी ही राशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

2015-16 में बोर्ड परीक्षा के दौरान बांदा के एक केंद्र व्यवस्थापक को गोली लगी थी। उन्हें लोक सेवक के रूप में निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने पर भी सहमति बनी।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बालिकाओं की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय के विकास शुल्क के अतिरिक्त जो राशि जरूरी होगी, उसकी पूर्ति सरकार करेगी।

महिला शिक्षकों को दी जाएगी चाइल्ड केयर लीव

teachers get free treatment and other facilities
teacher - फोटो : demo pic

महिला शिक्षकों के लिए चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति में किसी तरह की दिक्कत न होने के बाबत जल्द ही जरूरी निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा देने का आश्वासन भी दिया। प्रबंध समितियों के भंग होने की स्थिति में दायित्व प्रबंध संचालक को सौंपने का भी आश्वासन मिला, जिससे कि शिक्षकों की पदोन्नति में दिक्कत न आए।

अगले सत्र में प्रत्येक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक देने का भी आश्वासन मिला। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि सहायता प्राप्त विद्यालयों की पूर्ण क्षमता तक परीक्षार्थी निर्धारित करने और विद्यालयों में सहायकों और लिपिकों की भर्ती पर लगी रोक को हटाने की उनकी मांग भी मान ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed