फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher's posting in uttar pradesh

शिक्षिकाओं को मिलेगी मन माफिक तैनाती

Sun, 15 Jun 2014 09:05 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jun 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
teacher's posting in uttar pradesh

परिषदीय स्कूलों की शिक्षिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें मनचाही तैनाती दी जाएगी। तैनाती ऐसे स्कूलों में दी जाएगी जहां से उन्हें आने-जाने में सहूलियत हो।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षिकाओं से सड़क के किनारे वाले स्कूलों का विकल्प लिया जाएगा। जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भेजने की तैयारी है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी महिलाओं को तैनाती देने से पहले उन्हें तीन से पांच स्कूलों का विकल्प मांगने के लिए खाली स्थानों वाले स्कूलों की सूची दी जाएगी।

महिलाएं इसके आधार पर अपना विकल्प देंगी। वे जो विकल्प देंगी उसके आधार पर ही उन्हें तैनाती दी जाएगी।

जल्दी ही लागू होगी यह व्यवस्‍था

teacher's posting in uttar pradesh

यह व्यवस्था नई शिक्षिकाओं के साथ ही पदोन्नति के बाद दूसरे स्कूलों में तैनाती पाने वाली और अंतरजनपदीय स्थानांतरित होकर आने वाली शिक्षिकाओं पर भी लागू की जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने की तैयारी है।

इसके बाद भी यदि शिक्षिकाओं की तैनाती में मनमानी की गई तो बीएसए के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की सुरक्षा के वास्ते हुआ यह फैसला

teacher's posting in uttar pradesh

राज्य सरकार हर साल जून में शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला तथा जिले स्तर पर शिक्षकों को पदोन्नति देकर दूसरे स्कूलों में तैनाती करती है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षिकाओं की सुरक्षा के संबंध में सुझाव दिए थे। इसी आधार पर विकल्प लेकर तैनाती पर सहमति बनी है।

उधर, शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रकिया भी आगे बढ़ रही है। जुलाई तक नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। पूरी खबर, यहां पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed