फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher recruitment in inter college

6598 शिक्षकों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

Wed, 25 Dec 2013 12:13 PM IST
दीप सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
दीप सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment in inter college

प्रदेश के इंटर कॉलेजों में जल्द ही 6598 शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके तहत 1050 पीजीटी (प्रवक्ता) और 5548 टीजीटी (सहायक अध्यापक) के पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


यह निर्णय मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में किया गया। इन भर्तियों के लिए इसी हफ्ते विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। आवेदन ऑफलाइन ही मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसे देखते हुए कुछ माह पूर्व चयन बोर्ड ने सभी जिलों से खाली पदों का ब्यौरा मांगा था।

तीन माह पहले इन भर्तियों के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगने का निर्णय किया था। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उस पर अभी अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मंगलवार को फिर अपनी बैठक बुलाई थी। इसमें बोर्ड के सदस्यों ने तय किया कि शासन से ऑनलाइन की अनुमति नहीं मिली है तो ऑफलाइन आवेदन के जरिये ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।


सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दे दी। यह भी निर्णय किया गया कि इसी हफ्ते विज्ञापन जारी कर दिया जाए। टीजीटी और पीजीटी दोनों ही पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

प्रधानाचार्य के 955 पदों पर साक्षात्कार 21 से
प्रदेश के एडेड इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के 955 पदों केलिए साक्षात्कार 21 जनवरी से शुरू होंगे। इन भर्तियों केलिए 2011 में आवेदन मांगे गए थे।

उस दौरान माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में सदस्यों की संख्या कम होने और अन्य कई विवादों के कारण कोर्ट ने ये भर्तियां रोक दी थीं।

कोर्ट केही आदेश पर इस साल फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रधानाचार्य पदों केलिए आए सभी आवेदनों का सत्यापन बोर्ड पहले ही पूरा करा चुका है।

उस समय लगभग 37 हजार आवेदन आए थे। जिन कॉलेजों में पद खाली हैं वहां के दो वरिष्ठतम अध्यापकों से बोर्ड ने नए आवेदन भी मांगे थे। ऐसे आवेदनों की संख्या 1910 है।

इनके लिए साक्षात्कार पहले नवंबर में होने थे लेकिन चयन बोर्ड केतत्कालीन अध्यक्ष का निधन होने की वजह से साक्षात्कार टाल दिए गए थे।

मंगलवार को नए अध्यक्ष डॉ. आशाराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि 21 जनवरी से यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इसकी शुरुआत बरेली और झांसी मंडलों से होगी। उसकेबाद क्रमश: सभी मंडलों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed