फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher give a punch to a student, student fainted

क्लास में शोर मचा रहे छात्र को शिक्षक ने घूंसा मारकर किया बेहोश

Sun, 08 Nov 2015 08:45 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
teacher give a punch to a student, student fainted

बहराइच जिले में नानपारा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज में शनिवार को शोर मचा रहे छात्रों को शांत कराने के दौरान एक शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को घूंसा मार दिया। इससे वह बेहोश हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


स्कूल के फादर ने छात्र को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। छात्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। छात्र के पिता ने इस मामले में शिक्षक को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मटेरा बाजार निवासी व्यवसायी अमित अग्रवाल का 13 वर्षीय पुत्र शशांक अग्रवाल सेंट पीटर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। स्कूल में इस समय वार्षिकोत्सव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के तहत दोपहर में शशांक रेस का रिहर्सल कर रहा था। पास में मौजूद कुछ बच्चे शोर भी मचा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे जीव विज्ञान के शिक्षक राकेश विश्वकर्मा ने छात्रों को डांटकर चुप कराया।

सीने में घूंसा मारा और बेहोश हो गया छात्र

teacher give a punch to a student, student fainted

आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने शशांक को सीने में घूंसा मार दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। शशांक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मौके पर पहुंचे फादर ओसवर्ल्ड मट्ठा ने तत्काल अपने वाहन से शशांक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

सूचना पाकर छात्र के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा लाया गया। यहां इलाज के बाद शशांक को छुट्टी दे दी गई।। इस मामले में छात्र के पिता अमित ने शिक्षक राकेश विश्वकर्मा को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

सेंट पीटर इंटर कॉलेज के फादर ओसवर्ल्ड मट्ठा भी छात्र की पिटाई से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे शोर मचा रहे थे, जिन्हें शिक्षक चुप करा रहे थे। इस दौरान शशांक की पीठ थपथपाकर उसे चुप रहने का इशारा किया लेकिन तभी उसे सांस लेने में दिक्कत हुई।

इस पर छात्र का इलाज कराया गया। फिर भी शिक्षक को घटना के मामले में हिदायत देते हुए 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अगर 15 दिन में शिक्षक की कार्यशैली न सुधरी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed