{"_id":"5e5e40c38ebc3ec7490d947a","slug":"teacher-entered-in-hostel-of-lucknow-university-with-weapons-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में असलहे लेकर घुसे शिक्षक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में असलहे लेकर घुसे शिक्षक समेत चार गिरफ्तार
Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीपुरम विस्तार में लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के हॉस्टल में रविवार देर रात असलहे लेकर घुसे शिक्षक विकास द्विवेदी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से तीन लाइसेंसी असलहे जब्त किए गए हैं।
आरोपियों के खिलाफ प्रॉक्टर मो. अहमद ने एफआईआर दर्ज कराई है। चारों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विकास द्विवेदी मूलरूप से मैनपुरी के बेवर स्थित टोडरपुर गांव का रहने वाला है और वहीं सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
उसका बेटा अर्जुन यहां न्यू कैंपस के हॉस्टल में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। रविवार रात अर्जुन की कमरे में रहने वाले दो अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उक्त छात्रों ने अर्जुन की नाक में घूंसा मार दिया, जिससे उसे खून निकलने लगा। उसने फोन कर अपने पिता को इसकी जानकारी दी।

लाइसेंसी असलहे जब्त
असलहे जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विकास रविवार रात किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही वह मैनपुरी के एलाऊ स्थित अगहर गांव में रहने वाले किसान रुद्रदत्त मिश्रा, उनके बेटे मोहित और बेवर के ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार प्रवेश दुबे के साथ मौके पर पहुंच गए।
उस वक्त रात के करीब साढ़े बारह बजे थे। विकास और उनके साथ आए लोगों ने अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले छात्रों को डांटा। उधर, छात्रावास में असलहाधारियों को देखकर छात्र दहशत में आ गए। बदमाशों के घुसने का शोर मच गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास द्विवेदी, प्रवेश दुबे, रुद्रदत्त मिश्रा और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से बरामद लाइसेंसी असलहों में से दो विकास के हैं जबकि एक प्रवेश के नाम पर है। असलहे जब्त करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।