फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher beated nursery class student

यूपीः टीचर ने नर्सरी की छात्रा को मार-मारकर खाल उधेड़ी

Wed, 05 Aug 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा Updated Wed, 05 Aug 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Teacher beated nursery class student

यूपी में गोंडा शहर के प्रतिष्ठित फातिमा कॉलेज में मंगलवार को नर्सरी क्लास की एक छात्रा को शिक्षिका ने फीट से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी खाल उधड़ गई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद रोते हुए बच्ची घर पहुंची और परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्रधानाचार्य विंसेंट पिंटो से की तो उन्होंने मामले की जांच के बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

नगर के पटेलनगर मोहल्ला निवासी पांच साल की बच्ची फातिमा कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी।

विज्ञापन

टेस्ट में नहीं लिख पाई तो पटरी से की पिटाई

Teacher beated nursery class student

विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौटी तो रो रही थी। वजह पूछने पर उसने बताया कि क्लास में टेस्ट लिया जा रहा था। वह नहीं लिख पाई तो शिक्षिका ने पटरी से उसकी पिटाई कर दी।

इससे उसके हाथ व कंधे पर गंभीर चोट आई है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दर्द से कराह रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य फादर विंसेंट पिंटो से की।

इस पर उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। छात्रा के पिता ने कहा कि बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस व अन्य अधिकारियों से की जाएगी।

कॉलेज के प्राचार्य फादर विंसेंट पिंटो ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed