फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beat student with iron rod in up

होमवर्क पूरा न करने पर टीचर छात्र-छात्रा को लोहे के डंडे से पीटा

Wed, 09 Sep 2015 02:47 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
teacher beat student with iron rod in up

यूपी के रायबरेली जिले में शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को पीटने का एक अजीब मामला सामने अया है। रायबरेली जिले के डलमऊ इलाके में होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने एक छात्रा और छात्र की लोहे की पटरी से पिटाई कर दी। यह घटना सोमवार की है।

विज्ञापन


पिटाई से दहशत में आए बच्चों ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। मंगलवार को किसी तरह अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनसे पिटाई करने वाले शिक्षक से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए एक अभिभावक ने शिक्षक को तमाचा जड़ दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। विवाद की सूचना पर स्कूल के बाहर लोगों का मजमा लग गया। बाद में स्कूल प्रबंधन के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन कर रहा है घटना से इंकार

teacher beat student with iron rod in up

उधर, एसडीएम डलमऊ रामअक्षयवर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिली तो जांच कराकार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायं दिलावर निवासी संतोष भारती की बेटी प्रियांशी और शंकर नगर मुराईबाग निवासी शिवशरण श्रीवास्तव का बेटा अरमान श्रीवास्तव काशी ब्राइट पब्लिक स्कूल मुराईबाग में पढ़ते हैं।

प्रियांशी कक्षा तीन और अरमान कक्षा पांच में पढ़ता है। होमवर्क पूरा न होने पर सोमवार को शिक्षक हर्षित ने प्रियांशी और अरमान की लोहे की पटरी से पिटाई कर दी थी। प्रियांशी को पीठ और अरमान के हाथ में चोट आई।

पिटाई से दहशत में आए बच्चे मंगलवार को स्कूल नहीं जा रहे थे। उन्होंने अपने परिवारीजनों से भी पिटाई किए जाने की बात बताई। मंगलवार की सुबह छात्रा और छात्र के पिता अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचे।

पहले भी टीचर कर चुके हैं पिटाई

teacher beat student with iron rod in up

इस दौरान शिक्षक और अभिभावकों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान छात्रा के पिता ने शिक्षक को तमाचा जड़ दिया। बवाल बढ़ने पर प्रबंधक गौरव शुक्ला पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया।


छात्र और छाभत्रा के पिता ने बताया कि शिक्षक ने ऐसे पहले दभी कई बच्चों की पिटाई की, जिसके चलते वह स्कूल नहीं आ रहे हैं। होमवर्क करने पर बेरहमी से पिटाई की जाती है। अभिभावकों ने कहा कि रिपोर्ट लिखाई जाएगी।

उधर, शिक्षक हर्षित कुमार का कहना है कि उनका मकसद बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। होमवर्क पूरा न होने पर मामूली रूप से पिटाई की थी।

उधर, प्रबंधक का कहना है कि शिक्षक ने बच्चों की पिटाई की थी। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को तमाचा जड़ा है। शिक्षक को समझाकर कहा गया है कि दोबारा ऐसी गल्ती न की जाए और बच्चों के साथ अच्छे से पेश आया जाए। उधर कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed