फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tcs survey in lucknow

सर्वे: आईटी की समझ में लखनवी टीनएजर्स नंबर वन

Fri, 04 Oct 2013 02:18 AM IST
अभिषेक यादव/लखनऊ
अभिषेक यादव/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
tcs survey in lucknow

सूचना प्रौद्योगिकी की समझ को लेकर चौदह शहरों के 12 से 18 वर्ष के किशोरों पर किए एक अध्ययन में सामने आया है कि लखनऊ के किशोर देश में सर्वश्रेष्ठ हैं।

विज्ञापन


वहीं स्मार्ट फोन, फेसबुक, टैबलेट आदि का उपयोग करने में भी वे मेट्रो सिटीज के किशोरों से कहीं आगे हैं।

उनके सबसे प्रिय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कंप्यूटर, मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं, वहीं इंटरनेट का अपनी पढ़ाई के लिए उपयोग करने में भी देश में वे सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से करवाए गए इस सर्वे की रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई।

टीसीएस के क्षेत्रीय प्रमुख और प्रिंसिपल कंसल्टेंट जयंत कृष्णा कहते हैं ‘अध्ययन में सामने आए तथ्य यह भ्रांति तोड़ते हैं कि मेट्रो सिटीज के टीनएजर्स एक्स्ट्रा मॉडर्न हैं, बल्कि बताता है कि तकनीक का असली प्रसार लखनऊ और इस श्रेणी के अन्य शहरों के किशोरों में हुआ है जिन्हें मिनी मेट्रो कहा जाता है। लखनऊ के बच्चों की आईटी की समझ बंगलूरू या किसी भी अन्य शहर के मुकाबले बेहतर है’।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी विज प्रतियोगिता के दौरान करवाए गए इस अध्ययन में देशभर के 14 प्रमुख शहरों के 1660 स्कूलों के 17,478 विद्यार्थी शामिल किए गए। इनमें लखनऊ से 1200 किशोरों को शामिल किया गया था।


जयंत बताते हैं कि यह अध्ययन मुख्यत: शहरी किशोरों के बीच किया गया है, ऐसे में इसे सभी से नहीं जोड़ा जा सकता, लेकिन मोटे तौर पर यह किशोरों में आईटी और इससे जुड़े क्षेत्रों की समझ और उपयोग का सटीक आकलन उपलब्ध करवाता है।

शहर में आईटी विज 2013 का आयोजन 9 को
इस बीच टीसीएस की आईटी विज 2013 के लखनऊ संस्करण के आयोजन की घोषणा की गई। 9 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली आईटी विज में कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थी शरीक हो सकेंगे। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा।

विजेताओं को कई तरह के गैजेट्स दिए जाएंगे। स्कूलों से कितनी भी टीमें इसमें हिस्सा ले सकती हैं। हर टीम में दो सदस्य हो सकते हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed