फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB screening should be done at religious places

Lucknow News: धार्मिक स्थलों पर हो टीबी रोग की स्क्रीनिंग

Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
TB screening should be done at religious places
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत धार्मिक स्थलों पर टीबी की स्क्रीनिंग होनी चाहिए। इससे रोग को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने यह बात कही।
विज्ञापन


सभी धर्म गुरुओं से क्षय उन्मूलन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां जागरूकता के लिए स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। धर्मगुरुओं से अपील की कि वे निक्षय मित्र के रूप में मरीजों को गोद लें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन




जैन ने कहा, रोग न तो धर्म देखता है और न ही अमीर-गरीब। टीबी पर नियंत्रण तभी संभव है जब हर वर्ग, धर्म और जाति के लोग इसमें सहयोग करें। मौके पर राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अतुल बाजपेयी, पंडित श्रीकांत शास्त्री तिवारी, पंडित श्याम सुंदर, शुक्ला, पंडित स्वदेश तिवारी, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन इकाई के जिला कार्यक्रम समन्वयक दिलशाद हुसैन, पीपीएम समन्वयक राम जी वर्मा, सौमित्र मिश्रा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और अभय चंद्र मित्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी के लक्षण

- दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आना ।



- बलगम के साथ खून आना ।

- शाम के समय बुखार आना ।



- लगातार वजन में कमी आना ।

- रात में पसीना आना ।



- भूख न लगना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed