फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax evasion of Rs 51.74 crore by creating bogus firms

Lucknow News: बोगस फर्में बनाकर 51.74 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

Sat, 08 Nov 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 51.74 crore by creating bogus firms
लखनऊ। विभूतिखंड व बिजनौर इलाके में दो व्यापारियों ने दो फर्जी फर्में बनाकर 51.74 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। इनके खिलाफ सहायक आयुक्त और उपायुक्त राज्यकर ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-21 गौरव कुमार राजपूत के मुताबिक 13 जून 2024 को व्यापारी हसीब खान ने एचके इंपैक्स फर्म का संचालन अयोध्या रोड पर दर्शाते हुए जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। उस वक्त जो बिजली बिल लगाया गया था, वह जांच में फर्जी निकला। अधिकारियों ने दर्शाई फर्म का निरीक्षण किया तो वह असल में नहीं मिली। दस्तावेज जांचने पर पता चला कि हसीब ने नकली इनवॉइस जारी कर करोड़ों का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया। इसके बाद करीब 25 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। तीन नवंबर को सहायक आयुक्त ने विभूतिखंड थाने में शिकायत की।
विज्ञापन




पोर्टल पर फर्जी कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी

उपायुक्त राज्यकर खंड-19 अशोक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक व्यापारी सुवेंदु ने 24 मई को जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराते समय फर्म सन इंटरप्राइजेज का संचालन बिजनौर इलाके में दिखाया था। अफसर जब पते पर पहुंचे तो मौके पर फर्म नहीं मिली। संदेह होने पर जीएसटी पोर्टल देखा तो सामने आया कि सुवेंदु ने 26.74 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। इस पर उपायुक्त राज्यकर ने केस दर्ज कराया। थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मुताबिक विभाग से दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed