फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax assessment of 500 houses and flats for the first time on holiday

Lucknow News: छुट्टी के दिन 500 मकान-फ्लैटों का पहली बार कर निर्धारण

Mon, 06 Jan 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tax assessment of 500 houses and flats for the first time on holiday
शिविर में गृहकर जमा करते लोग।
लखनऊ। रविवार को अवकाश के दिन विस्तारित क्षेत्र में आने वाली अवध विहार, जानकीपुरम विस्तार और गोमतीनगर विस्तार में आने वाली कॉलोनियों में 500 नए फ्लैट-मकान का गृहकर निर्धारण किया। इसके लिए नगर निगम की ओर से कॉलोनियों और अपार्टमेंट में विशेष तौर पर कैंप लगाए गए थे। नए और पुराने मकानों-फ्लैटों को मिलाकर कुल 953 लोगों ने 66 लाख रुपये गृहकर जमा किया।
विज्ञापन



नगर निगम सीमा विस्तार के बाद जानकीपुरम विस्तार, गोमतीनगर विस्तार शहीद पथ से लगी अवध विहार कालोनी सहित अन्य कॉलोनियां नगर निगम में आ गई हैं। यहां से अब पहली बार नगर निगम टैक्स वसूल कर रहा है। इसके लिए गृहकर निर्धारण किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को विशेष तौर पर कैंप लगाए गए। नगर निगम के मुख्यकर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया करीब मकान व फ्लैट मिलाकर करीब 500 नए कर निर्धारण हुए हैं।
विज्ञापन




आवासीय समितियों की गुटबाजी आई सामने, कम जमा हुआ टैक्स

नगर निगम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अपार्टमेंटों में कई जगह आवासीय समितियों की आपसी गुटबाजी सामने आई। यही हाल काॅलोनियों में भी रहा। एक आवासीय समिति कैंप लगवाने के लिए बुलाया तो दूसरे ने उसे लेकर विरोध भी किया। इसके कारण कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने गृहकर निर्धारण नहीं कराया। इसी वजह यह है कि आवासीय समितियों जमकर आपस मेंं खींचतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed