Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taught for 25 years, now have to take an eligibility test myself

Lucknow News: 25 साल पढ़ाया, अब खुद देनी पड़ी पात्रता की परीक्षा

Wed, 04 Nov 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 04 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Taught for 25 years, now have to take an eligibility test myself
​नाका हिंडोला ​​स्थित खालसा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे शिक्षक। 
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी के 22 केंद्रों पर मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की गई। परीक्षा में कोई शिक्षक 22 तो कोई 25 साल की सेवा पूरी करने के बाद शामिल हुआ। परीक्षा देकर निकले शिक्षकों में नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता पूरी करने के बावजूद अब टीईटी देना पड़ रहा है। शिक्षकों ने अनुभव और सेवाकाल को भी ध्यान में रखने की मांग की।
उन्नाव में तैनात शिक्षक सुरेश शुक्ला ने बताया कि वह 25 साल पहले सेवा में आए थे। इतने लंबे सेवाकाल के बाद परीक्षा देना उचित नहीं है। वहीं, रायबरेली से आईं शिक्षिका महिमा रावत ने बताया कि उनकी सेवा के साढ़े आठ साल शेष हैं, इसके बावजूद उन्हें परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन

दोनों पालियों में 88.18 फीसदी उपस्थिति
परीक्षा में कुल 22,125 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 19,509 उपस्थित और 2,616 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर उपस्थिति 88.18 फीसदी रही। पहली पाली में 12,472 में से 10,871 और दूसरी पाली में 9,653 में से 8,638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में उपस्थिति क्रमश: 87.16 और 89.49 फीसदी रही। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक हुई। केंद्रों पर तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके लिए 2028 तक की समयसीमा तय की गई है। इसी के तहत बिना टीईटी नियुक्त हुए शिक्षकों को पात्रता हासिल करने का अवसर देने के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की गई।
एआई कैमरों से निगरानी... पकड़ा गया नकचली
प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय के एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी के दौरान लखनऊ के बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। वह दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उनकी टीम एआई कैमरों से निगरानी कर रही थी। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गणित और रीजनिंग ने उलझाया
परीक्षा देकर निकले शिक्षकों ने प्रश्नपत्र को सामान्यतः पाठ्यक्रम आधारित बताया। रमेश कुमार के अनुसार गणित और रीजनिंग के सवाल कठिन थे, जबकि हिंदी और बाल विकास का खंड आसान रहा। सुनीता शर्मा ने पर्यावरण अध्ययन और बाल विकास के प्रश्नों को संतुलित बताया। नीलम यादव के मुताबिक प्रश्न एनसीईआरटी और एससीईआरटी की पुस्तकों पर आधारित थे। वहीं, राजेश सिंह ने रीजनिंग के विकल्पों को उलझाने वाला बताया।
देर से पहुंचे 10 शिक्षक, छूटी परीक्षा
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 10 शिक्षक देर से पहुंचे। दूरी का हवाला देने के बावजूद सुरक्षा कारणों के कारण उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed