{"_id":"68b3696903d7a8f80102187b","slug":"tata-motors-campus-placement-at-aliganj-iti-117-candidates-were-successful-in-the-interview-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1362088-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलीगंज आईटीआई में टाटा मोटर्स का कैंपस प्लेसमेंट, 117 अभ्यर्थी साक्षात्कार में हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलीगंज आईटीआई में टाटा मोटर्स का कैंपस प्लेसमेंट, 117 अभ्यर्थी साक्षात्कार में हुए सफल
Sun, 31 Aug 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को टाटा मोटर्स की ओर से कैंप
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को टाटा मोटर्स की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स के छात्रों से उनके कोर्स से जुड़े विषयों की गहन जानकारी ली गई। कुल 117 अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल रहे।
साक्षात्कार के दौरान छात्रों से कई तकनीकी सवाल पूछे गए, जिनमें बिजली की धारा एक तरफ कैसे प्रभावित होती है?, इंजन कैसे काम करता है? और डीजल इंजन का संचालन किस नियम पर आधारित है? जैसे प्रश्न शामिल थे।
डीजल मैकेनिकल की प्रशिक्षु साक्षी शुक्ला ने बताया कि साक्षात्कार में उनसे इंजन संचालन और उससे जुड़े सिद्धांतों पर सवाल पूछे गए। इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल ट्रेड के छात्र अभय और करन ने बताया कि उनसे पूछा गया, बिजली कैसे बनती है और इसकी धारा एक दिशा में क्यों प्रवाहित होती है? टाटा मोटर्स के प्लेसमेंट प्रभारी सुजीत सिंह ने कहा कि छात्रों का चयन न केवल तकनीकी ज्ञान बल्कि उनकी कार्य करने की क्षमता और सीखने की लगन के आधार पर किया गया। उन्होंने भविष्य के अभ्यर्थियों को सलाह दी कि विषय ज्ञान के साथ अपनी कौशल प्रतिभा को निखारना सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ और पंतनगर प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। आईटीआई से अलग-अलग व्यावसायिक कोर्स करने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दस्तावेज जांच के बाद 146 अभ्यर्थी सही पाए गए। इनमें अप्रेंटिसशिप व कामगार के रूप में 117 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से करीब 15 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। साथ में कंपनी से 10 किमी. दूरी तक आने जाने की सुविधा, दोपहर का खाना और पीएफ की व्यवस्था मिलेगी।