{"_id":"c5932c6e880c160eede4561325bf1725","slug":"task-force-for-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों शुरू हुई अवैध खनन रोकने की कोशिशें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों शुरू हुई अवैध खनन रोकने की कोशिशें?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने पर चर्चा में आई आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के बाद शासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए विशेष माइनिंग फोर्स बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।
विज्ञापन
माइनिंग फोर्स में नई भर्तियां करके उन्हें ट्रेनिंग और आधुनिक हथियार दिए जाएंगे।
प्रजापति ने कहा कि खनन विभाग में विशेष फोर्स की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
अभी फील्ड स्टाफ के लिए अवैध खनन की गतिविधियों को रोक पाना मुश्किल होता है।
वाहन, स्टाफ और अन्य संसाधनों के अभाव में कई बार जिलों में तैनात खनन अधिकारी अवैध खनन की सूचना पर जांच और कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं रहते।
अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए स्पेशल फोर्स में नई भर्तियां करके, उन्हें ट्रेनिंग, अत्याधुनिक हथियार और सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
उनका सुझाव है कि माइनिंग फोर्स के वाहनों को नीली बत्ता लगाने के लिए अधिकृत किया जाए।
उन्होंने कहा, सरकार अवैध खनन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। अवध खनने में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।