फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tarpaulin did not work, paddy got wet in rain

Lucknow News: तिरपाल न आया काम, बारिश में भीगा धान

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tarpaulin did not work, paddy got wet in rain
रायबरेली। जिले में बुधवार को हुई बारिश के चलते सरकारी क्रय केंद्रों के बाहर लगा धान भीग गया। धान को ढकने के लिए तिरपाल लगाया गया, लेकिन धान के बोरे भीगते रहे। केंद्र प्रभारियों की ओर से धान भीगने से बचाने के लिए महज खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन


वाहन चालकों की हड़ताल के चलते उठान कार्य न होने के चलते धान भीगा। अधिकारियों का दावा है कि धान का उठान शुरू करा दिया गया है। जिले के 107 क्रय केंद्रों पर इस बार एक लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 95 हजार मीट्रिक धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

हिट एंड रन मामलों में सजा बढ़ाने के खिलाफ ट्रक चालकों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। इस वजह से क्रय केंद्रों से धान उठान का कार्य ठप हो गया था। करीब 35 हजार मीट्रिक टन धान केंद्रों के बाहर डंप था। केंद्र प्रभारियों की ओर से तिरपाल से धान को ढकने का दावा किया गया, लेकिन बुधवार को हुई बारिश से ऊंचाहार, दीनशाहगौरा, जगतपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर धान भीग गया। इससे धान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिप्टी आरएमओ सोनी गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते धान उठान का कार्य प्रभावित था। हड़ताल समाप्त होने पर धान का उठान शुरू करा दिया गया है। कहीं पर धान भीगने की शिकायत नहीं आई है। धान को तिरपाल से ढकवाया गया है।

ट्रकों और बसों का संचालन शुरू, राहत
वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को स्थिति सामान्य हो गई। बसों और ट्रक चालकों का संचालन शुरू हो गया। पेट्रोलपंपों पर लगी भीड़ भी छंट गई। कुल मिलाकर लोगों की जिंदगी पूरी तरह से पटरी पर आ गई। वाहन चालकों की हड़ताल से रोडवेज और प्राइवेट बसों के अलावा ट्रकों का संचालन बंद हो गया था।

इससे यात्रियों को जहां परेशानी हो रही थी, वहीं बाहर से किराना, पेट्रोल, डीजल समेत अन्य सामान नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को पेट्रोलपंपों पर डीजल, पेट्रोल भरवाने के लिए मारामारी मच गई थी। हड़ताल समाप्त होने पर सबकुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed