फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tariq Mansoor is new muslim face of BJP in Uttar Pradesh.

Loksabha Election 2024: तारिक मंसूर यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा, पसमांदा समाज पर फोकस

Sat, 29 Jul 2023 01:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Jul 2023 01:24 PM IST
सार

भाजपा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का संकेत दे दिया है। इस टीम में विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को भी जगह दी गई है।

विज्ञापन
Tariq Mansoor is new muslim face of BJP in Uttar Pradesh.
भाजपा विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों पर अमल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में यूपी से सांसद रेखा वर्मा, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति  व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक पसमांदा समाज से आते हैं। वह यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा होंगे। जबकि सांसद अरुण सिंह व सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राष्ट्रीय राजनीति में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब छह वर्ष तक साइडलाइन रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। उन्हें झारखंड का भाजपा प्रभारी बनाया गया और गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें जूनागढ़ का प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: आठ लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, 80 सीटों पर तैयार होंगे विस्तारक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन, उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा


इसी तरह गोरखपुर से पांच बार विधायक रहे राधा मोहन दास अग्रवाल का भी भाजपा में कद बढ़ा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद राधा मोहन दास को राज्यसभा भेजा गया। अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसा बड़ा पद दिया गया है। लोकसभा चुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सांसद हरीश द्विवेदी और सांसद विनोद सोनकर बनाए जा सकते हैं मंत्री
बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी और कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर अभी पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री थे लेकिन उन्हें नई टीम में जगह नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मानसून सत्र के बाद मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द नया प्रभारी मिलेगा। यूपी भाजपा के निवर्तमान प्रभारी राधामोहन सिंह उपाध्यक्ष पद से हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed