{"_id":"acd92583b4bf1c3708fa814e78730ea4","slug":"tantric-rapes-with-woman-in-raebareli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला का तांत्रिक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला का तांत्रिक ने किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली ऊंचाहार क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। ऊंचाहार के रामसांडा गांव स्थित रामजानकी कुटी में एक तांत्रिक झाड़फूंक का काम करता था। क्षेत्र की एक महिला का पेट दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
इस पर उसने झाड़फूंक के लिए रविवार को घर पर बुलाया था। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर उसके साथ दुराचार किया।
विरोध पर धमकी दी। इसके बाद तांत्रिक वहां से भाग गया। घटना के समय परिवारीजन घर पर नहीं थे। परिवारीजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने जानकारी दी।
एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि आरोपी थाना मानिकपुर के भोला का पुरवा गड़वा के देवादास मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।