{"_id":"5c602eecbdec2225060d81a6","slug":"talibani-punishment-for-theif-engraved-i-an-thief-on-forehead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, माथे पर 'मैं चोर हूं' लिखकर पूरे इलाके में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, माथे पर 'मैं चोर हूं' लिखकर पूरे इलाके में घुमाया
Sun, 10 Feb 2019 07:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
माथे पर लिख मैं चोर हूं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको फिल्म दीवार तो याद ही होगी। उसमें चोरी के बाद अमिताभ बच्चन के हाथ पर मेरा बाप चोर है लिखा दिया जाता है। ऐसा ही एक वाकिया रायबरेली में हुआ। जब दुकानदार ने अपने यहां चोरी कर रहे लड़के को पकड़ा, तो उसने उसके माथे पर मैं चोर हूं लिखवा दिया। सिर्फ इससे ही दुकानदार का गुस्स शांत नहीं हुआ। उसने युवको पूरे इलाके में घुमवाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
घटना रायबरेली के हरचंदरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है। जहां के दुकानदार ने चोर को चोरी करने की तालिबानी सजा दी। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप यह भी है कि दुकानदार ने चोर को जमकर पीटा है।
विज्ञापन