फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   talent have no barrier

हुनर ने ठान ली, तो फिर कौन रोक पाएगा?

Mon, 05 Aug 2013 12:14 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
 talent have no barrier

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपनी नाकामी का ठीकरा मुश्किलों के सिर फोड़कर खुद को दिलासा दे लेते हैं। लेकिन ये बच्चे खास हैं। खास इसलिए क्योंकि इन बच्चों ने मुश्किलों से दोस्ती गांठी और कामयाबी की मंजिल की तरफ बढ़ चले।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति और देश के जाने-माने वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम कई बार कह चुके हैं कि 'सपने वो नहीं देते, जो हम नींद में देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं, जो आपकी नींद लगने नहीं देते।' सूबे के कोने-कोने से अमर उजाला प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने लखनऊ आए कुछ बच्चों की कहानी इसी बात की तस्दीक करती है। और इन्हें साथ मिला अपने परिवार का।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 91.1 फीसदी अंकों के साथ अपने मंडल में पहला स्थान पाने वाली कोरावली की आरती वर्मा के सिर से भले पिता का साया उठ गया हो, लेकिन दुख और निराशा को दरकिनार करते हुए उन्होंने कमाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने दिया साथ तो मिली कामयाबी
आरती की मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। पिता के गुजरने के बाद इनकी मां ने अपनी बेटी को पढ़ने से नहीं रोका और खुद काम करते-करते अपनी बेटी को पढ़ाई से जुड़ी हर सहूलियत दी। आरती का सपना है कि वो डॉक्टर बनें और समाज की सेवा में अपना योगदान दें।

आगरा की ललितेश और उनके परिवार ने भी कम दिक्कतों का सामना नहीं किया। इंटरमीडिएट में 91 फीसदी अंकों के साथ भविष्य में आईएएस बनने के सपने संजोने वाली ललितेश के इस ख्वाब को पूरा करने के लिए उनके पिता ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, लेकिन बिटिया से साफ कहा हुआ है कि वह किसी बात की चिंता न करे। ललितेश का कहना है, 'मेरे पिता मजदूरी करते हैं और कई बार ऐसा होता है कि काम न मिलने पर वह खाली हाथ लौट आते हैं।'

जब भी वह अपने पिता से पूछती हैं कि क्या काम ठीक नहीं चल रहा या वह क्या काम कर रहे हैं, तो पिता प्यार से कहते हैं, 'बेटा तू पढ़ाई में मन लगा और इसकी चिंता बिलकुल न कर कि मैं कैसे इंतजाम कर रहा हूं।'


ललितेश को इस बात का अंदाजा है कि पिता भले कुछ न कहें, लेकिन वह कई चिंताओं से घिरे हैं और इसके बावजूद इस बात का असर उस पर कतई नहीं पड़ने देना चाहते। और वह अपनी मेहनत से अपने पिता का सपना साकार करना चाहती हैं। सीएम अखिलेश से प्रतिभा सम्मान लेने आईं ललितेश आईएएस बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed