फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take help of mosques, jalsa and social media for peace in the country: Kalbe Jawad

देश में अमन के लिए मस्जिद, जलसों व सोशल मीडिया की लें मददः कल्बे जव्वाद

Mon, 04 Nov 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Take help of mosques, jalsa and social media for peace in the country: Kalbe Jawad
मौलाना कल्बे जव्वाद

राष्ट्रीय शिया सूफी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर संगठन के पदाधिकारियों व उलमा से देश में अमन कायम रखने के लिए मस्जिदों, जलसों व सोशल मीडिया की मदद लेने की अपील की है।

विज्ञापन


मौलाना जव्वाद ने रविवार को अपने आवास पर पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्षों से प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर लोगों से अमन का माहौल बनाए रखने की अपील करने को कहा।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों में खुद दौरा कर शांति व्यवस्था स्थापित करें और माहौल खराब करने वालों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ईद मीलादउन्नबी के जलसों के जरिये अमन का पैगाम आम करने की जरूरत बताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना हसनैन बकाई ने कहा कि जुमे की नमाज और जलसों में अमन व शांति की अपील करने से अच्छा पैगाम जाएगा।

उन्होंने धर्मगुरुओं से सोशल मीडिया पर शांति की अपील के शॉर्ट क्लिप बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी हो, हमें किसी भी कौम की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान नहीं देना है।

बैठक में आरिम अली चिश्ती, जलालुद्दीन मशहदी, जावेद अली, अजमल निजामी, तसव्वुर चिश्ती, आली मुस्तफा, तसलीम रहमानी, फैजयाब शाह वारसी, तहकीक रिजवी, मुस्तफा बख्तियार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed