फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tahsin to attack on ayodhya verdict jury

इस आंतकी ने मोदी की हर रैली की कराई रेकी

Wed, 26 Mar 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
tahsin to attack on ayodhya verdict jury

इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के वांछित कमांडर तहसीन अख्तर उर्फ मोनू की गिरफ्तारी के साथ ही यूपी समेत कई अन्य राज्यों में हुई आतंकी वारदात के रहस्य खुलने लगे हैं।

विज्ञापन


एटीएस भी तहसीन से पूछताछ करना चाहती है, इसके लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच से समय मांगा जाएगा।

वहीं सूत्रों का कहना है कि वाराणसी के शीतलाघाट विस्फोट मामले में एटीएस तहसीन व वकास को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है।

इसके लिए एटीएस विधिक कार्यवाही करेगी। खुफिया एजेंसियों को तहसीन की वाराणसी, पटना और हैदराबाद विस्फोट में तलाश थी।

विज्ञापन

आईएम के निशाने पर भाजपा के पीएम प्रत्याशी नेता नरेंद्र मोदी के होने की तस्दीक कर चुकी खुफिया एज़ेंसियों को यह भी जानकारी मिल चुकी है कि तहसीन ने खुद और अपने अन्य साथियों की मदद से मोदी की कानपुर, वाराणसी और लखनऊ रैली के लिए रेकी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर और कानपुर में भी रेकी कराई गई। आईएम के वकास को पकड़े जाने के बाद हुई पूछताछ में भी इस बात के संकेत मिले हैं कि तहसीन किसी बड़े काम को अंजाम देने की तैयारी में था।


गौरतलब है कि वाराणसी के शीतलाघाट विस्फोट से पहले एक विदेशी पर्यटक के शूट किए गए वीडियो में जिस युवक को बैग लेकर जाते और खाली हाथ लौटते देखा गया था, उसके तहसीन होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

जांच में यह भी सामने आ चुका है कि तहसीन के इशारे पर रेकी करने वाले शेख मुजीब व मोहम्मद आलम उससे मिलने नेपाल गया था।

जांच में पता चला है कि अयोध्या मामले में फैसला आने के फौरन बाद ही फैसला सुनाने वाले न्यायाधीशों को आईएम ने निशाने पर ले लिया था।

इसके लिए आईएम कमांडर तहसीन उर्फ मोनू के इशारे पर आईएम के दो सदस्यों ने लखनऊ में रेकी की थी। यह वही सदस्य हैं जो खंडवा में पुलिस हिरासत से भाग निकलने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed