{"_id":"bb14ba03df55b1909eee88ddf8789b98","slug":"tahseel-diwas-in-lucknow-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अफसरों को नोटिस, रोक दिया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अफसरों को नोटिस, रोक दिया वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को सदर तहसील में घड़ी की सुई के दस बजाते ही काले रंग की एंबेस्डर कार के प्रवेश के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ितों की फरियाद सुनने के लिए खुद नवनियुक्त जिलाधिकारी राजशेखर, सीडीओ व एसडीएम के साथ तहसील दिवस सभागार में पहुंचे थे। नए हाकिम के तहसील दिवस में पहुंचने से वहां मौजूद गिनती के अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
डीएम ने सभागार में एक निगाह डालने के बाद सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को अगले पंद्रह मिनट में तहसील दिवस में उपस्थित होने का फरमान सुनाया।
इसके बाद 15 से 20 मिनट में तहसील दिवस में अपनी जगह मातहत कर्मियों को भेजने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों के तहसील आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजशेखर ने तहसील दिवस को हाशिए पर रखने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का चाबुक चलाया।
उन्होंने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने, देरी से आने व अधीनस्थों को भेजने के आरोप में 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब न आने तक वेतन रोकने का निर्देश जारी किया।
अनुराग यादव के हटने के बाद कार्यभार संभालने वाले डीएम राजशेखर की कार्रवाई से तहसील सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप रहा।
वे खुद तहसील दिवस में पांच घंटे मौजूद रहे व शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने साफ किया कि इस तहसील दिवस में आने वाले आवेदन पत्रों के निस्तारण 25 फरवरी तक जरूर कर दिए जाएं।
इनके निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बिना नोटिस कार्रवाई होगी।