फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tahseel diwas balha mla says officers do not recognize me

तहसील दिवस में विधायक ने लगाई गुहार, आपके एसओ मुझे पहचानते ही नहीं

Tue, 17 Jul 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jul 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
tahseel diwas balha mla says officers do not recognize me
तहसील दिवस में पहुंचे विधायक अक्षयवर लाल गोंड

सुजौली का एसओ मुझे पहचानता नहीं। जनता की समस्याओं के लिए सिफारिश करते है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। जनता ने चुना है, लेकिन जनता का ही काम नहीं हो पा रहा। आवास, खाद्यान्न आदि की समस्याओं से लोग परेशान हैं... ये शिकायत किसी आम आदमी की नहीं बल्कि बहराइच के बलहा विधानसभा से विधायक अक्षयवर लाल गोंड की है।

विज्ञापन


मंगलवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के सामने सामान्य फरियादियों की तरह विधायक भी अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाते नजर आए। यह देखते ही तहसील दिवस में हड़कंप मच गया। विधायक की शिकायतें सुन जिलाधिकारी के साथ बैठे पुलिस अधीक्षक सभाराज, एसडीएम सिद्धार्थ यादव व अन्य अफसरों चेहरों पर हवाईयां उड़ती नजर आने लगीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब एक बजे बलहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अक्षयवर लाल गोंड भी अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ समाधान दिवस में पहुंचे और लाइन में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर आने पर बलहा विधायक ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को समस्याएं गिनानी शुरू कीं। विधायक ने कहा कि जनता को अपने जनप्रतिनिधि से अपेक्षाएं होती हैं। इन अपेक्षाओं की पूर्ति अधिकारियों के मध्यम से होती है। लेकिन, सुजौली के एसओ मुझे पहचानने से ही इंकार करते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को इस बार आधार कार्ड के आधार पर खाद्यान एक से दो यूनिट ही दिया गया। बाकी बचा खाद्यान माफियाओं की भेंट चढ़ गया।

आवास के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सिफारिश करने पर भी समस्याएं नहीं सुलझ रहीं। विधायक ने कहा कि सरकार बने 15 महीने से अधिक समय बीत रहा है, लेकिन जब हम लोगों की नहीं सुनी जाएगी तो आम जनता का क्या हाल होगा।

विधायक के सवाल-जवाब के चलते समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सभाराज, एसडीएम सिद्धार्थ यादव व अन्य अफसर के चेहरों पर हवाईयां उड़ने लगीं। 


डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि बलहा विधायक की ओर से जन समस्या को लेकर जो भी मुद्दे उठाए गए हैं वह गंभीर हैं। सभी मामलों में जांच करवाकर कार्रवाई करूंगी। किसी भी ग्रामीण को अपनी समस्या के लिए भटकना न पड़े यह प्राथमिकता में शामिल है। वहीं विधायक ने मामले की शिकायत पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed