{"_id":"1461999eb2b9bb04beeaf6534fc22594","slug":"tackle-the-main-reason-of-diabetes-and-high-blood-pressure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे होगी मोटापे, डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे होगी मोटापे, डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Feb 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। इससे डायबिटीज और ब्लडप्रेशर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अगर किसी का बॉडी मास इंडेक्स 40 से अधिक है तो मोटापे से राहत के लिए एक मात्र रास्ता सर्जरी है।
विज्ञापन
सर्जरी से डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की भी समस्या हल हो जाती है। ये बात मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल के 147वें स्थापना दिवस पर आयोजित सीएमई में बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. राहुल सिंह ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35-40 से अधिक होगा तो डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, घुटने में दर्द, खर्राटे आने के साथ कोलेस्ट्रॉल असंतुलित होने लगेगा।
विज्ञापन
ऐसे में मोटापे के साथ अन्य बीमारियों से राहत के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी एकमात्र रास्ता है। वो बताते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मोटापे को इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज में ई66 कैटेगरी में रखा है। मोटापे का इलाज केवल सर्जरी है दवा से बिल्कुल नहीं।