{"_id":"627f6549fdc58150a74b61df","slug":"tablest-and-smart-fone-distribution-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सभी जिलों में पहुंचे स्मार्टफोन व टैबलेट, 52 में नहीं बंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सभी जिलों में पहुंचे स्मार्टफोन व टैबलेट, 52 में नहीं बंटे
Sat, 14 May 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 May 2022 01:46 PM IST
सार
यूपी भर में अब तक 10 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। यूपीडेस्को के अधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति 25 प्रतिशत ही होने के कारण शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इसका वितरण करना तय हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में हजारों विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं बंटे हैं। वहीं यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक कुमार विनीत का कहना है कि सोमवार तक विभिन्न जिलों में 10 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की सूचना मिली है। जबकि जिलों में स्मार्टफोन व टैबलेट पहुंचा दिए गए हैं। उधर, टैबलेट और स्मार्टफोन की पहले चरण की योजना की अवधि समाप्त होने से लाखों विद्यार्थियों को मायूस होना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 75 में से 23 जिलों में पहले चरण में पात्र शत प्रतिशत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण हुआ है। वहीं शेष जिलों में इसकी वितरण की धीमी गति पर पिछले दिनों मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी नाराजगी जता चुके हैं। यूपीडेस्को के अधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति 25 प्रतिशत ही होने के कारण शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इसका वितरण करना तय हुआ है। शेष विद्यार्थियों को दूसरे चरण में वितरण का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपीडेस्को के मुताबिक स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण स्थानीय विधायक और मंत्री के हाथों कराया जाना है। जहां सत्तारूढ़ दल के विधायक व मंत्री नहीं है, वहां जिलाधिकारी के जरिये वितरण होना है। विधायक व मंत्रियों से समय मिलने के अभाव में भी वितरण धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन