{"_id":"5b8ec806867a5548291f91d0","slug":"t20-match-to-be-held-lucknow-in-on-november-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 साल का इंतजार खत्म: 6 नवंबर को लखनऊ में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 साल का इंतजार खत्म: 6 नवंबर को लखनऊ में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 साल बाद ही सही, आखिरकार लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का सूखा खत्म हो जाएगा। राजधानी के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मुकाबले का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नेतृत्व में 29 अगस्त को इकाना का दौरा करने के बाद आईसीसी की टीम ने इसे बेहतरीन करार दिया था। इसी आधार पर इकाना में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होना संभव हुआ। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने कहा, आयोजन को सफल बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
ये है खासियत
50 हजार दर्शक
1800 वर्ग फीट की दो स्क्रीन, यानी मैदान के हर कोने से ले सकेंगे मैच का आनंद
9 पिच, विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम, फ्लड लाइट
विश्वस्तीरय ड्रेनेज सिस्टम
लखनऊ में अब तक दो मैच
पहला मुकाबला : 27 अक्तूबर, 1989
श्रीलंका-पाकिस्तान में वनडे मैच
दूसरा : 18-22 जनवरी 1994
भारत-श्रीलंका में टेस्ट। केडी सिंह बाबू मैदान में मैच में भारत 119 रन से जीता था।