फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Syllabus pas in faculty board meeting

सत्र शुरू होने के बाद फैकल्टी बोर्ड में सिलेबस पास

Thu, 25 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Syllabus pas in faculty board meeting
विवि में हुई कला संकाय की बैठक, सत्र शुरू होने के बाद फैकल्टी बोर्ड में सिलेबस पास
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद अब सिलेबस पास करने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई जा रही है।
नियमानुसार शैक्षिक सत्र की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही सिलेबस सभी एकेडमिक बॉडी के साथ ही कार्य परिषद से भी पास होना चाहिए। विवि ऐसा नहीं कर सका है।
शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले विवि नया सिलेबस सिर्फ बोर्ड ऑफ स्टडीज से ही पास कर सका था। अब फैकल्टी बोर्ड में पाठ्यक्रम पास कराने की प्रक्रिया चल रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को कला संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक हुई। विश्वविद्यालय में किसी भी नए पाठ्यक्रम का चार स्तर पर पास होना जरूरी है।
पहले चरण में बोर्ड ऑफ स्टडीज, दूसरे में फैकल्टी बोर्ड, तीसरे में एकेडमिक काउंसिल और चौथे में कार्य परिषद का नाम आता है।
विवि ने पिछले साल से अपने यहां पूरी तरह से स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू की है। प्रथम वर्ष का सिलेबस पास करने के बाद इसकी पढ़ाई भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

द्वितीय वर्ष का सिलेबस अभी तक पास नहीं हुआ है। अभी तक कॉलेजों को भी नया सिलेबस नहीं भेजा गया है। कॉलेजों ने भी पुराने सिलेबस के साथ ही अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में विज्ञान संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक हो चुकी है। कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. पीसी मिश्रा ने बताया कि 29 मार्च को हुई कला संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक में सिलेबस पास हुए थे।

12 विभागों का सिलेबस बच गया था जो बुधवार को पास हो गया। अब एकेडमिक काउंसिल और कार्य परिषद से पास करके इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
चाइनीज समेत सभी नई भाषाओं को भी मंजूरी
लविवि ने इस साल चाइनीज, रशियन केसाथ ही हिंदी, संस्कृत, फ्रेंच, अरेबिक, पर्शियन जैसी भाषाएं लविवि के विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाने की घोषणा की है। इनके आवेदन चल रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों का कोर्स भी फैकल्टी बोर्ड में पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed