फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swine flu effect in thirty eight districts in Uttar Pradesh.

यूपी के 38 जिलों में फैला स्वाइन फ्लू, 13 की हो चुकी है मौत

Mon, 07 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
swine flu effect in thirty eight districts in Uttar Pradesh.

स्वाइन फ्लू का वायरस प्रदेश में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 38 जिले इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से स्वाइन फ्लू पर जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 298 मरीजों में इस रोग के लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 129 मरीज लखनऊ में मिले हैं। दूसरा नंबर गौतमबुद्धनगर का है। यहां अब तक 39 मरीज मिल चुके हैं।

वहीं, स्वाइन फ्लू से प्रदेश में 13 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सरकारी दस्तावेजों में राजधानी लखनऊ में इससे दो मरीजों की मौत बताई जा रही है। वहीं, मेरठ में इससे तीन मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, हापुड़, ललितपुर, भदोही व बाराबंकी में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन


रविवार को स्वाइन फ्लू के 55 नए मामले सामने आए। इनमें लखनऊ में सर्वाधिक 23 मरीजों में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। गौतमबुद्धनगर में 19 और गाजियाबाद में चार नए मरीज मिले हैं। फैजाबाद, अमेठी, बहराइच, सीतापुर, मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़ व संत कबीरनगर में एक-एक नया मरीज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed