फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swine flu attack in lucknow.

स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 30 नए मरीज

Mon, 23 Feb 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Mon, 23 Feb 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
swine flu attack in lucknow.

बेकाबू स्वाइन फ्लू ने राजधानी में एक और जान ले ली। पीजीआई में भर्ती एक महिला की मौत की हो गई। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से अब तक छह जानें जा चुकी हैं। वहीं, रविवार को 30 और नए मरीज इसकी चपेट में आ गए।  

विज्ञापन


एक महिला को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद मंगलवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक वेंटिलेटर पर इलाज के बाद शुक्रवार सुबह दस बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने उसकी मौत की सूचना रविवार को जारी की। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि महिला की मौत के बारे में शासन को जानकारी दे दी गई है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को मिले 30 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 228 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार नए मरीजों में एक डॉक्टर, तीन बच्चे, चार बुजुर्ग और 11 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा के लिए करना पड़ा रहा इंतजार

swine flu attack in lucknow.

स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को इसकी दवा टेमीफ्लू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आलमबाग के एक मरीज बताते हैं कि उनको दो दिन पहले स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, लेकिन रैपिड रिस्पांस टीम ने पुष्टि के 24 घंटे बाद दवा दी।

दवा खत्म होने के बाद टीम को फोन किया तो तमाम सवालों के जवाब देने के बाद दवा पहुंचाई गई, वह भी एक दिन बाद। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों को भी फुल डोज मिलनी मुश्किल हो रही है।

सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत के बाद रविवार को कई मरीज सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। लोहिया अस्पताल में ईएमओ से परेशानी बताई और स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर जांच की बात कही, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि रविवार को सैंपल लेना संभव नहीं है।

सोमवार को ओपीडी में फिजिशियन से सलाह लेने के बाद ही जांच हो सकेगी। यही हाल सिविल और बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में स्वाइन फ्लू का लक्षण दिखने के बाद पहुंचे मरीजों का हुआ।

स्वाइन फ्लू के 7 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

swine flu attack in lucknow.

स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शुरू हो गई है। स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से पीड़ित सात मरीजों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है।

अस्पतालों के नोडल अधिकारी लगातार मरीजों की निगरानी में लगे हैं। परिवारीजनों की भी जरूरी स्वास्थ्य जांच कराई है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित आलमबाग के 31 वर्षीय युवक को रविवार को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

मरीज का इलाज अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वीवी त्रिपाठी कर रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मरीज के परिवारीजनों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे संक्रमण नहीं फैले।

इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में चौक के दो और डालीगंज के एक मरीज को भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आई शरण ने बताया कि तीन मरीजों को इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। परिवारीजनों को वायरस से बचाव संबंधी जानकारी दी गई है।

मरीजों की हालत में आ रहा है सुधार

swine flu attack in lucknow.

वहीं लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार को कुल तीन मरीजों को भर्ती कराया गया है। वार्ड के इंचार्ज डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन मरीजों में से एक महिला, एक पुरुष डॉक्टर और एक युवक है।

डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इन तीन मरीजों के अलावा कासगंज के पटियाली की महिला विधायक और उनकी बेटी को प्राइवेट वार्ड में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।

केजीएमयू में चार और पीजीआई में छह मरीजों का इलाज पहले से वेंटिलेटर पर चल रहा है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि पीजीआई और केजीएमयू में भर्ती सभी मरीज की हालत ठीक है। उनकी हालत में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed