{"_id":"5ecae8a38ebc3e909d5b80e9","slug":"swindler-take-41-lakhs-for-mbbs-admission8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर जालसाज ने अधिकारी की पत्नी से 41 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर जालसाज ने अधिकारी की पत्नी से 41 लाख रुपये ठगे
Mon, 25 May 2020 03:56 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक अधिकारी की पत्नी को ठग लिया। जालसाज ने अधिकारी के बेटे को सेल्फ फाइनेंस के तहत एमबीबीएस की सीट दिलाने का झांसा देकर उनसे 41 लाख रुपये ले लिए दाखिला ना होने पर अधिकारी की पत्नी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन
कमिश्नर के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम तेज प्रकाश सिंह के मुताबिक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग कॉलोनी के आकांक्षा परिसर में रहने वाली संध्या सिंह के पति आईटीबीपी में अधिकारी हैं। संध्या के मुताबिक उनके बेटे ने वर्ष 2018-19 में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट परीक्षा दी थी। इसकी काउंसलिंग अभी प्रतीक्षारत है। इस दौरान उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना परिचय बिहार के बेगुसराय निवासी सत्यजीत उर्फ चिकू के रूप में दिया।
विज्ञापन
सत्यजीत ने संध्या के बेटे को सरकारी मेडिकल कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस कोटे से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उनके घर आकर मुलाकात की। जालसाज ने आश्वासन दिया कि बिना किसी दिक्कत के उनके बेटे का दाखिला हो जाएगा। रजामंदी के बाद जालसाज ने दो साल की फीस एडवांस जमा करने की बात कही। कहा कि फीस ऑनलाइन बैंकिंग द्वारा जमा की जाएगी, ताकि कहीं भी फर्जीवाड़ा न हो सके। इस पर संध्या ने आरोपी के बताए बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों में 41 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद से सत्यजीत ने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रवेश न होने पर संध्या ने रुपये वापस मांगे तो सत्यजीत ने धमकाना शुरू कर दिया। ठगी का अहसास होने पर संध्या ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि रुपये हड़पने के बाद से आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर व ठिकाने बदल रहा है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सत्यजीत उर्फ चीकू के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।