{"_id":"641618334ca4c07cff0eb504","slug":"sweet-shop-keeper-raped-a-lawyer-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1018-136229-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी डॉटकाम पर मुलाकात, झांसा देकर वकील से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी डॉटकाम पर मुलाकात, झांसा देकर वकील से दुराचार
Sun, 19 Mar 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर इलाके में रहने वाली एक अधिवक्ता से मिठाई दुकानदार ने मेट्रीमोनियल साइट पर शादी की बात तय की। फिर झांसा देकर दुराचार किया। पीड़िता ने शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सुल्तानपुर निवासी अधिवक्ता इंदिरानगर इलाके में रहती हैं। उनके मुताबिक, कुछ माह पहले शादी डॉटकाम साइट पर उनकी जान-पहचान शिवनगर खदरा निवासी मिठाई दुकानदार शुभांकर सिंह से हुई। शुभांकर ने शादी करने की बात कही और घर आने जाने लगा।
15 अक्तूबर की दोपहर आरोपी घर पहुंचा और दुराचार किया। विरोध पर शादी का हवाला देते हुए शांत करा दिया और अयोध्या व नैनीताल घुमाने ले गया। सात फरवरी को अचानक शुभांकर ने पीड़िता को मोबाइल नंबर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
काफी कोशिशों के बाद भी संपर्क न होने पर पीड़िता ने शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शुभांकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।