{"_id":"623dc11c2101467c6a38b478","slug":"swearing-in-ceremony-pics-of-up-cabinet-taking-oath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट 2.0: मोदी के खास अरविंद शर्मा बने कैबिनेट मंत्री, तस्वीरों ने देखें यूपी का पूरा मंत्रिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट 2.0: मोदी के खास अरविंद शर्मा बने कैबिनेट मंत्री, तस्वीरों ने देखें यूपी का पूरा मंत्रिमंडल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी की नई सरकार ने शुक्रवार को शपथ ले ली है। प्रदेश की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। बीते करीब डेढ़ वर्ष से ही चर्चा हो रही थी कि वह योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी व आसपास के क्षेत्र में उनके कुशल प्रबंधन की काफी तारीफ हुई थी।
एके शर्मा 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसर रहे हैं। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा ने उनके साथ 2001 से 2013 तक काम किया । इसके बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद डेप्यूटेशन पर पीएमओ में आ गए। केंद्र सरकार में वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रहे और 2017 में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए। उन्हें बीते वर्ष योगी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
आगे देखें, शपथग्रहण समारोह की तस्वीरें:
2 of 10
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया।
3 of 10
केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केशव इसके पहले भी उप मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
सुरेश खन्ना और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।