फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swati singh slams back at mayawati after her press conference.

दयाशंकर की पत्नी बोलीं, 'मायावती का सोशल बायकाट करें लोग'

Sun, 24 Jul 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
swati singh slams back at mayawati after her press conference.
दयाशंकर सिंह की पत्‍नी स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस के कुछ ही देर बाद दयाशंकर की पत्नी स्वाती सिंह ने मायावती पर पलटवार किया। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में मायावती से सवाल कर डाला कि वो बताएं कि उन्होंने महिलाओं व दलितों के लिए क्या किया साथ ही उन्होंने लोगों से मायावती का सोशल बायकाट करने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दयाशंकर पर भाजपा ने कार्रवाई की, अब मायावती खुद बताएं कि उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अन्य कार्यकर्ताओं पर क्या कार्रवाई की? स्वाती ने कहा कि वो संसद में है तो क्या जो मर्जी आएगी वो करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मायावती खुद बताएं कि उन्होंने दलितों के लिए अब तक क्या किया। आक्रोश भरे लहजे में स्वाती ने कहा कि मायवती अपने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का वीडियो देखें और फिर उन्हें पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाती सिंह ने सफाई देते हुए कि मैं किसी भी राजनीतिक दल से नहीं हूं, मैं महिला सम्मान की लड़ाई लड़ रही हूं। मुझे बसपा के अलावा हर कोई समर्थन दे रहा है। भाजपा से लोग मेरा नाम इसलिए जोड़ रहे हैं क्योंकि मेरे पति भाजपा में हैं।

जवाब देने के समय भाग जाती हैं मायावती

swati singh slams back at mayawati after her press conference.

स्वाती ने कहा कि मायावती अपनी बात तो कह देती हैं लेकिन जब जवाब देने की बात आती है तो वो भाग जाती हैं।

मैं अभी तक उनका सम्मान करती थी कि उन्होंने महिला होकर इतना सबकुछ अचीव किया, पर इस घटनाक्रम से साबित हो गया है कि उनकी सोच निगेटिव है। उन्होंने इस मसले पर अब तक कुछ भी कार्रवाई नहीं की और न ही मेरे सवालों का जवाब दिया।

स्वाती ने कहा कि भाजपा ने दयाशंकर पर कड़ी कार्रवाई की। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इसकी निंदा की, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद भी बसपा ने मेरे परिवार की इज्जत नीलाम की।

पॉक्सो लगाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस ने कहा कि कानूनी मशविरा लिया जा रहा है। इस पर जल्द ही फैसला होगा।

आपको बता दें कि दयाशंकर द्वारा मायावती पर दिए गए अपशब्दों का विरोध करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया था और दयाशंकर की पत्नी व बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिस पर दयाशंकर की पत्नी ने एफआईआर दर्ज करवाई ‌थी। स्वाती ‌‌सिंह इसी मसले पर राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed