फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantradev and Pathak took a jibe at those who left the BJP: Those who did not get a double engine train ticket, are going in a boggy vehicle

स्वतंत्रदेव और पाठक ने भाजपा छोड़ने वालों पर कसा तंज : जिन्हें डबल इंजन की ट्रेन का टिकट नहीं मिला वे डग्गामार वाहन में जा रहे

Thu, 13 Jan 2022 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए ‘पी’ का अर्थ पिछड़ों का उत्थान है। वहीं, कुछ लोगों के लिए ‘पी’ का अर्थ सिर्फ  पिता, पुत्र और परिवार का उत्थान है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में पिछड़े वर्ग से आने वाले 27 लोगों को शामिल किया गया।

विज्ञापन
Swatantradev and Pathak took a jibe at those who left the BJP: Those who did not get a double engine train ticket, are going in a boggy vehicle
ब्रजेश पाठक

विस्तार

भाजपा छोड़कर जा रहे मंत्रियों व विधायकों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने तंज कसा है। कहा कि जिन्हें ‘डबल इंजन’ की ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा सपा प्रमुख उन्हें अपने डग्गामार वाहन का टिकट ब्लैक में दे रहे हैं। स्वतंत्रदेव ने कहा कि भाजपा पिछड़ों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और कुछ लोगों के लिए पिछड़ों का कल्याण केवल अपने परिवार का ही कल्याण रह गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक प्रतिनिधित्व जितना भाजपा में मिला है उतना किसी सरकार में नहीं मिला। भाजपा के लिए ‘पी’ का अर्थ पिछड़ों का उत्थान है। वहीं, कुछ लोगों के लिए ‘पी’ का अर्थ सिर्फ  पिता, पुत्र और परिवार का उत्थान है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में पिछड़े वर्ग से आने वाले 27 लोगों को शामिल किया गया। राज्य सरकार में भी पिछड़े वर्ग से 23 लोग मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष का सपना पूरा नहीं होगा : पाठक
प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं है। अखिलेश दूसरों के सहारे अपनी दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार बनाने का अखिलेश का सपना पूरा नहीं होगा। 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब भाजपा छोड़कर जाने वालों को पछतावा होगा। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े और दलित वर्ग एकजुट होकर भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed