{"_id":"612683c109743b746630dc7a","slug":"swatantra-dev-singh-targeted-akhilesh-illegal-firearms-used-to-be-made-in-sp-government-brahmos-will-be-made-in-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना : सपा सरकार में अवैध तमंचे बनते थे, भाजपा सरकार में ब्रह्मोस बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना : सपा सरकार में अवैध तमंचे बनते थे, भाजपा सरकार में ब्रह्मोस बनेगी
Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा की तालिबानी मानसिकता के कारण लोग खुद ही आरएसएस से जुड़ गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछली सरकारों में आजमगढ़ के मेड इन बम्भौर तमंचे की चर्चा मुंबई तक होती थी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा की अखिलेश सरकार में प्रदेश में अवैध तमंचे बनते थे वहीं अब भाजपा सरकार के नए उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए 200 एकड़ जमीन देने पर सहमति बनी है। ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू होने से 15 हजार लोगों को परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछली सरकारों में आजमगढ़ के मेड इन बम्भौर तमंचे की चर्चा मुंबई तक होती थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में हरदोई में वेब्ले एंड स्कॉट की रिवाल्वर, अमेठी में एके-203 असॉल्ट रायफल और अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनने जा रही है।
विज्ञापन
अभी से हार का बहाना खोजने लगे अखिलेश : सुब्रत
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक ने भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। पाठक ने कहा कि अखिलेश की ओर से भाजपा पर बूथ स्तर पर बड़ी साजिश का आरोप दर्शाता है कि अखिलेश ने 2022 के चुनाव में हार मान ली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर वे अभी से हार का बहाना खोल लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को आरएसएस के लोगों को बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं है। सपा की तालिबानी मानसिकता के कारण लोग खुद ही आरएसएस से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन